Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 30, 2022

दावा :- नौकरी देने में रक्षा मंत्रालय बहुराष्ट्रीय कंपनी से आगे

 भारत का रक्षा मंत्रालय नौकरी देने के मामले में बहुराष्ट्रीय कंपनियों से भी आगे है। 29.2 लाख लोगों को रोजगार देने के साथ वह विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता बन गया है। इसमें तीनों सेना के सभी विभागों की नौकरियां शामिल हैं।



जर्मनी स्थित एक निजी संगठन ‘स्टेटिस्टा’ इन्फोग्राफिक ने यह दावा किया है। संगठन दुनियाभर के विभिन्न आंकड़े तैयार कर जारी करता है। स्टेटिस्टा-2022 रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता अमेरिकी रक्षा विभाग है। वहीं तीसरे नंबर पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) है। बहुराष्ट्रीय कंपनियां वॉलमार्ट और अमेजन भी इस मामले में पीछे हैं।


तीसरे स्थान पर सेना पर सर्वाधिक खर्च करने वाले दुनिया के पांच देशों में अमेरिका, चीन, भारत, ब्रिटेन और रूस हैं। वर्ष 2021 में भारत 76.6 अरब डॉलर के रक्षा व्यय के साथ तीसरे स्थान पर है। अमेरिका 801 अरब डॉलर खर्च कर पहले और 293 अरब डॉलर खर्च चीन दूसरे स्थान पर है।

दावा :- नौकरी देने में रक्षा मंत्रालय बहुराष्ट्रीय कंपनी से आगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link