Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 16, 2022

आंकड़ों के विश्लेषण में उलझे पीईटी के अभ्यर्थी, गणित के 25 में से पांच-छह प्रश्न डाटा इंटरप्रिटेशन के, सामान्य अध्ययन में इतिहास और विज्ञान के प्रश्न अधिक पूछे गए

 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को जिले के 64 केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। प्रश्नपत्र में गणित, भाषा और सामान्य अध्ययन आदि के कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षार्थियों की मानें तो गणित में डाटा इंटरप्रिटेशन (आंकड़ों के विश्लेषण) और ग्राफ पर आधारित प्रश्न हल करने में सबसे अधिक कठिनाई हुई।



वैसे तो पेपर कई सेट में था, लेकिन लगभग सभी सेट में गणित के 25 में से पांच-छह सवाल डाटा इंटरप्रिटेशन के पूछे गए। सामान्य अध्ययन के प्रश्नों में भी इतिहास और विज्ञान के सर्वाधिक सवाल थे। हिन्दी में गद्यांश बड़े थे लेकिन गद्यांश पर आधारित प्रश्न सामान्य थे। प्रश्न शेष प्रश्न सामान्य स्तर के थे। रविवार को भी जिले के 64 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 30240 परीक्षार्थी शामिल होंगे।


प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में पहले दिन लगभग 74 प्रतिशत उपस्थिति रही। दस से 12 बजे की पहली पाली में पंजीकृत 30240 अभ्यर्थियों में से 22386 (74.03) अभ्यर्थी उपस्थित थे। 7854 (25.97) गैरहाजिर रहे। तीन से पांच बजे की दूसरी पाली में पंजीकृत 30240 अभ्यर्थियों में से 22364 (73.96) उपस्थित और 7876(26.04) अनुपस्थित रहे। रविवार को भी दोनों पालियों में 30240-30240 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।


फीसदी अभ्यर्थियों ने पहले दिन शनिवार को परीक्षा दी


75


सामान्य अध्ययन के कुछ सवाल


● कौन सा क्षेत्र भारत का सबसे बड़ा नियोक्ता है।


● कौन स्वतंत्र भारत का पहला भारतीय गवर्नर-जनरल था।


● किस अधिनियम द्वारा बर्मा को भारत से अलग किया गया था।


● किस देश के वैज्ञानिकों ने पहला कृत्रिम भ्रूण तैयार किया है।


● 1969 में कितने प्रमुख निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था।


● कौन सा राज्य भारत में पहला हर घर जल प्रमाणित राज्य बन गया है।


● अगस्त 2022 में भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन किस शहर में किया गया।


● प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किस राज्य में इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज लांच किया है।


● किस देश ने अगस्त 2022 में ताइवान के आसपास अपना अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया।


फर्जी वीडियो वायरल


शनिवार दोपहर यात्रियों से भरी एक ट्रेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। किसी ने ट्वीट करके लिखा कि दिल दहला देने वाला यह वीडियो प्रयागराज का है। दरवाजे पर युवक लटके हुए थे। रेलवे ने जांच के बाद इस वीडियो को फर्जी करार दिया। प्रियंका गांधी ने भी इस वीडियो को रीट्वीट किया था। सीपीआरओ हिमांशु शेखर ने बताया कि सबसे पहले अनमोल शर्मा ने 30 सेकेंड का यह वीडियो ट्वीट किया था।



वाराणसी- जौनपुर में साल्वर गिरफ्तार

वाराणसी। पीईटी में दो साल्वर समेत तीन युवक पकड़े गए। दोनों साल्वर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। आरोपितों में दो बिहार और एक प्रयागराज का रहने वाला है। उनके पास से फर्जी ढंग से फोटो लगाकर बनाया गया प्रवेश पत्र, फर्जी आधार कार्ड मिले हैं।


वाराणसी में रामेश्वर स्थित श्री युगल बिहारी इंटर कॉलेज में बलिया के नेमा के टोला, सिवान कलां निवासी रणजीत कुमार यादव की जगह परीक्षा दे रहा था। सुपौल (बिहार) के छातापुर थाना के मुस्सलाहपुर निवासी चंदन महतो के रूप में उसकी पहचान हुई। हस्ताक्षर मेल न खाने पर पूछताछ की गई तो उसने गलती स्वीकार कर ली। उधर, जौनपुर में वास्तविक परीक्षार्थी बाबू कुंवर भारती निवासी सकलडीहा, चन्दौली के स्थान पर परीक्षा दे रहे सिद्धार्थ शंकर दूबे निवासी आरा महाराजा हाता, नवादा भोजपुर बिहार को उसके सहयोगी अनिल कुमार, निवासी सिंघापुर, पोस्ट आनापुर, नवाबगंज प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया है।


गणितीय विश्लेषण आधारित प्रश्न थोड़े कठिन लगे। इसके अलावा हिन्दी और करेंट अफेयर्स के प्रश्न सरल थे।


-संजय गुप्ता


परीक्षा में करेंट अफेयर्स का दायरा बहुत बड़ा कर दिया गया था। गणित के सवाल थोड़े कठिन लगे, एनालिसिस से सम्बन्धित प्रश्न सरल थे। -विवेक


परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न बहुत सामान्य थे। गणित, सामान्य अध्ययन और करेंट अफेयर्स से पूछे गए प्रश्न औसत लगे। -सौरभ चौहान


पेपर बहुत अच्छा था। डाटा इंटरप्रिटेशन को छोड़कर गणित के दूसरे प्रश्न सामान्य थे। करेंट अफेयर्स से भी अच्छे सवाल पूछे गए थे। -संगम कुमार

आंकड़ों के विश्लेषण में उलझे पीईटी के अभ्यर्थी, गणित के 25 में से पांच-छह प्रश्न डाटा इंटरप्रिटेशन के, सामान्य अध्ययन में इतिहास और विज्ञान के प्रश्न अधिक पूछे गए Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link