Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 16, 2022

परिषदीय स्कूल में नर्तकियां नचाने में नपीं कराना टिकरौली गांव की प्रधान

 हमीरपुर / भरुआ सुमेरपुर जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने कराना टिकरौली गांव की प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। प्रधान पर ये कार्रवाई परिषदीय विद्यालय परिसर में नर्तकियों का डांस कराने पर की गई है। ग्राम पंचायत के कार्य संचालन के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है।


ग्राम प्रधान संध्या पाल के बेटे का 11 जुलाई को जन्मदिन था प्रधान ने गांव के परिषदीय विद्यालय परिसर में नर्तकियों का डांस कराया था नृत्य का वीडियो 14 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।



वीडियो को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश एडीओ पंचायत मनफूल पाल और बीएसए कल्पना जायसवाल से जांच कराई थी प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा गया था 11अक्तूबर को जारी आदेश में प्रधान को सरकारी स्कूल में नर्तकियों का डांस कराने का दोषी माना गया। चुकि सरकारी विद्यालयों में निजी कार्यक्रम करना वर्जित है।


नियमों का उल्लंघन करने पर पंचायती राज अधिनियम 1995 की धारा 951 (छ) के तहत ग्राम प्रधान के अधिकार सीज कर दिए गए। संचालन समिति में नीलम देवी, ललिता व उर्मिला को शामिल किया गया है।

परिषदीय स्कूल में नर्तकियां नचाने में नपीं कराना टिकरौली गांव की प्रधान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link