Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 16, 2022

दुर्व्यवहार के आरोपी शिक्षक को सस्पेंड करने का निर्देश, जानें क्या है मामला

 बलिया शिक्षा क्षेत्र सोहाय के खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा के शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए सहायक शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मनोज कुमार मिश्रा ने आरोपी सहायक अध्यापक तुषारकांत राय को निलंबित करने का निर्देश बीएसए को दिया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह का कहना है कि एडी कार्यालय का पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।बीईओ लोकेश कुमार मिश्रा ने एडी  (बेसिक), आजमगढ़ को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया था कि बीते सप्ताह शनिवार को प्राथमिक विद्यालय, लड्डूपुर में कार्यरत सहायक अध्यापक सुधारकांत राय कुछ अध्यापकों के साथ आए और दुर्व्यवहार करने लगे।



घटना से आहत बीईओ लोकेश मिश्रा ने उसी दिन इस मामले की लिखित शिकायत बीएसए मनिराम सिंह से की थी कारवाई नहीं होने के कारण बीईओ ने मंगलवार की एडी मनोज कुमार मिश्रा से न्याय की  गुहार लगाई। संवाद

दुर्व्यवहार के आरोपी शिक्षक को सस्पेंड करने का निर्देश, जानें क्या है मामला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link