Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 5, 2022

पेंशन योजना के लिए 15 हजार वेतन की सीमा खत्म

 सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए वर्ष 2014 की कर्मचारी पेंशन (संशोधन) योजना की वैधता को बरकरार रखा। हालांकि, अदालत ने पेंशन कोष में शामिल होने के लिए 15,000 रुपये मासिक वेतन की सीमा को रद्द कर दिया। इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को लाभ होगा।



संशोधन से पहले 6,500 रुपये थी सीमा वर्ष 2014 के संशोधन ने अधिकतम पेंशन योग्य वेतन (मूल वेतन और महंगाई भत्ता मिलाकर) की सीमा 15,000 रुपये प्रति महीने तय की थी। संशोधन से पहले अधिकतम पेंशन योग्य वेतन 6,500 रुपये प्रति महीने था।


मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित, न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने कहा कि कर्मचारी पेंशन (संशोधन) योजना 2014 के प्रावधान कानूनी और वैध हैं। जिन कर्मचारियों ने पेंशन योजना में शामिल होने के विकल्प का इस्तेमाल नहीं किया है, उन्हें छह महीने के भीतर ऐसा करना होगा।

पेंशन योजना के लिए 15 हजार वेतन की सीमा खत्म Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link