Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 5, 2022

एलटी ग्रेड परीक्षा 1993 की मूल पत्रावली तलब

 इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता से एक पुराने मामले की फाइल सरकारी वकील को उपलब्ध कराने को कहा है। कोर्ट ने कहा यह पहला मामला नहीं है जिसमें फाइल नहीं आई है। अधिकतर पुराने मामलों की फाइलें नहीं आतीं।



मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल एवं न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की खंडपीठ ने राज्य सरकार की ओर से दाखिल अपील पर सुनवाई करते हुए यह आदेश तब दिया, जब सरकारी वकील ने बहस करने में यह कहते हुए असमर्थता जताई कि मामले की फाइल उपलब्ध नहीं है। कोर्ट ने एलटी ग्रेड परीक्षा 1993 की मूल पत्रावली अगली सुनवाई पर पेश करने का निर्देश दिया है। विपक्षी चंद्रकांत ने पत्रावली से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महाधिवक्ता दफ्तर में आग लगने के कारण हजारों फाइलें जल गई थीं। कोर्ट ने महाधिवक्ता से इस स्थिति को स्वयं देखने का आग्रह किया।


एलटी ग्रेड परीक्षा 1993 की मूल पत्रावली तलब Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link