Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 26, 2022

समय से नहीं पहुंचते शिक्षक शिक्षण कार्य हो रहा प्रभावित

 मैनपुरी सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्य शिक्षक और अन्य कर्मचारी डयूटी में लापरवाही कर रहे हैं। वे समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। यह जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किए जा रहे निरीक्षण से इसका खुलासा हो रहा है। कॉलेजों का शैक्षिक स्तर बिगड़ रहा है। चेतावनी के बाद भी शिक्षक आचरण नहीं सुधार रहे हैं। 



जिले में 53 सहायता प्राप्त कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इनमें से 30 में प्रबंध समिति सक्रिय नहीं है, इसके चलते प्रधानाचार्य और शिक्षक मनमानी कर रहे हैं। शिक्षक और प्रधानाचार्य के समय से स्कूल न पहुंचने के कारण सहायता प्राप्त कॉलेजों का शैक्षिक स्तर गिर रहा है। यहां छात्र उपस्थिति भी बिगड़ती जा रही है। हाल ही में सह जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि शिक्षक और कर्मचारी लापरवाही कर रहे हैं। पिछले आठ दिनों में सह जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किए गए निरीक्षण में तीन कॉलेजों में दो प्रधानाचार्य सहित 20 शिक्षक और कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। 

समय से नहीं पहुंचते शिक्षक शिक्षण कार्य हो रहा प्रभावित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link