Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 26, 2023

निरीक्षण : 244 अध्यापक एक से अधिक बार स्कूल से गायब

 बरेली। स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने प्रेरणा निरीक्षण एप और प्रेरणा सपोर्टिव सुपरविजन एप के माध्यम से स्कूलों के निरीक्षण में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों का ब्यौरा जारी किया है। पूरे प्रदेश में दिसंबर 2022 से फरवरी 2023 तक 12017 शिक्षक अनेक बार विद्यालय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए हैं।



11300 विद्यालयों में अनेक बार एक से अधिक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए हैं। बरेली के 244 शिक्षक एक या एक से अधिक बार गायब मिले हैं। महानिदेशक ने इन शिक्षकों के विरुद्ध की गई कार्रवाई को 7 दिनों के अंदर प्रेरणा समीक्षा माड्यूल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।

निरीक्षण : 244 अध्यापक एक से अधिक बार स्कूल से गायब Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link