Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 16, 2023

Basic shiksha news: हर माह पांच बेसिक स्कूलों में मिड-डे मील की क्वालिटी चेक करें टीमें

 चरखारी (महोबा)। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में एमडीएम टास्क फोर्स की ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई। एसडीएम की गुणवत्ता चेक करने के लिए टीमों को प्रत्येक माह कम से कम पांच विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार टीम संयुक्त रूप से प्रत्येक माह परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण करें। जिससे कि यह जानकारी हो सके कि विद्यालय में मीनू के आधार पर भोजन बच्चों को मिल रहा है अथवा नहीं। भंडार कक्ष, रसोई घर का भी निरीक्षण किया जाए। साफ-सफाई की स्थिति को भी देखा जाए। कहा कि इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 



उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित पोषाहार की जानकारी ली। एबीएसए प्रीति राजपूत ने ब्लाक और नगरीय क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराई। बताया कि निरंतर विद्यालयों का निरीक्षण किया जाता हैं। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार वर्मा, सीडीपीओ यास्मीन जहां, आपूर्ति निरीक्षक अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष चौबे आदि मौजूद रहे।

Basic shiksha news: हर माह पांच बेसिक स्कूलों में मिड-डे मील की क्वालिटी चेक करें टीमें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link