Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 16, 2023

दुखद: गड्ढे में भरे बरसाती पानी में डूबे दो परिषदीय छात्र, मौत

 बहजोई (संभल)। गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबकर विशाल (15) और सुब्हान (12) की मौत हो गई। यह गड्ढा भट्ठे पर ईंटें बनाने के लिए खेत में खोदा गया था।

सुब्हान नगर के एक परिषदीय स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। उसी स्कूल में विशाल कक्षा तीन में पढ़ता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद सुब्हान बकरी चराने गया था। पीछे-पीछे विशाल खेलने के लिए वहां पहुंच गया। खेलते-खेलते दोनों गड्ढे में जा गिरे। यह देख वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोग पहुंचे और दोनों को गड्ढे से बाहर निकालकर अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



सुब्हान के पिता अपने भाइयों के साथ अलीगढ़ में राजमिस्त्री का काम करते हैं। विशाल के पिता मजदूर हैं।

दुखद: गड्ढे में भरे बरसाती पानी में डूबे दो परिषदीय छात्र, मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link