Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 16, 2023

पुरानी पेंशन, निशुल्क चिकित्सा के लिए गरजे शिक्षक

 प्रयागराज। पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय, निशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने शनिवार को डीआईओएस कार्यालय में धरना दिया।



संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षकों को जो भी उपलब्धियां मिली हैं वह लंबे संघर्ष का परिणाम है। आगे भी संघर्ष से ही उपलब्धियां मिलेंगी।


धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सह जिला विद्यालय निरीक्षक बीएल मौर्या को सौंपा गया। सभा को संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्रा, श्वेता दुबे, अनय प्रताप सिंह, श्याम बहादुर सिंह, अरविंद त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। संचालन मंडलीय मंत्री अनुज कुमार पांडेय ने किया।


धरने में जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय, डॉ. सुयोग पांडेय, जगदीश प्रसाद, रविंद्र त्रिपाठी, शिव शंकर यादव, डॉ. जय प्रकाश शर्मा, राजेश यादव, एबादुर्रहमान, इंद्रदेव पांडेय, डॉ. चंद्रमणि शुक्ला और सुधीर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

पुरानी पेंशन, निशुल्क चिकित्सा के लिए गरजे शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link