Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 16, 2023

PRIMARY KA MASTER : परिषदीय विद्यालय की चहारदीवारी गिराने के मामले में पर तीन केस

 देवरिया। देसही देवरिया विकासखंड के भरथा पट्टी में परिषदीय विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण हो रहा है। ग्राम प्रधान अमानुल्लाह खान ने कई बार पैमाइश के बाद चारदीवारी का निर्माण शुरू कराया। बुधवार शाम गांव की शमीमा खातून, अतीक अहमद और अकबर अहमद ने चारदीवारी को जबरन तोड़ दिया। ग्राम प्रधान के मना करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देने लगे। 



रामपुर कारखाना पुलिस ने ग्राम प्रधान अमानुल्लाह खान की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा जानमाल की धमकी और और सरकारी संपत्ति छत पहुंचाने की नीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय बताया कि ग्राम प्रधान के तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।


PRIMARY KA MASTER : परिषदीय विद्यालय की चहारदीवारी गिराने के मामले में पर तीन केस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link