Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 25, 2023

छह एएसपी समेत 18 पीपीएस अफसर बदले

 लखनऊ, शासन ने गुरुवार को प्रांतीय पुलिस सेवा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के छह और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन सभी अफसरों की तैनाती विशेष सुरक्षा बल में की गई है।


एडीजी प्रशासन नीरा रावत की तरफ से जारी आदेश के अनुसार एएसपी प्रशिक्षण मुख्यालय प्रदीप कुमार वर्मा को उप सेनानायक प्रथम वाहिनी विशेष सुरक्षा बल लखनऊ, एएसपी पीटीएस मेरठ अवनीश कुमार को उप सेनानायक दूसरी वाहिनी विशेष सुरक्षा बल गोरखपुर, एएसपी तकनीकी सेवाएं मुख्यालय सुरेश चंद्र रावत को उप सेनानायक तीसरी वाहिनी विशेष सुरक्षा बल प्रयागराज, एएसपी एसीओ मुख्यालय जीतेन्द्र सिंह को उप सेनानायक चतुर्थ वाहिनी विशेष सुरक्षा बल मथुरा, एएसपी-सेक्टर आफिसर सीसीबीआईडी वाराणसी डॉ. कृष्ण गोपाल को उप सेनानायक 5वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल सहारनपुर तथा सहायक सेनानायक-उप सेनानायक 45वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र अभय कुमार मिश्र को उप सेनानायक 6वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल अयोध्या के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।

छह एएसपी समेत 18 पीपीएस अफसर बदले Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link