Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 3, 2023

69 हजार शिक्षक भर्ती:- 19 हजार सीटों पर आरक्षण के मुद्दे पर अपील की हाईकोर्ट में सुनवाई आज

 लखनऊ। 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले से जुड़े 19 हजार सीटों पर हुए चयन में एकल पीठ के फैसले को आरक्षण के मुद्दे पर चुनौती देने वाली विशेष अपील पर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।



खुद को आरक्षण पीड़ित बताने वाले 13 अभ्यर्थियों ने दो न्यायाधीशों की खंडपीठ के समक्ष विशेष अपील दायर कर इस मामले में एकल पीठ के बीते 13 मार्च के फैसले को चुनौती दी है। इनका कहना है कि इस भर्ती में लगभग 19 हजार सीटों पर आरक्षण का घोटाला हुआ है।


बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 और आरक्षण नियमावली 1994 का उल्लंघन कर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की इस भर्ती में ठीक तरह से ओवरलैपिंग नहीं कराई गई है, जो पूरी तरह से गलत है

69 हजार शिक्षक भर्ती:- 19 हजार सीटों पर आरक्षण के मुद्दे पर अपील की हाईकोर्ट में सुनवाई आज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link