Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 3, 2023

आंगनबाड़ी: गोद लेने का दावा लेकिन कभी हाथ भी नहीं थामा

 आंगनबाड़ी: गोद लेने का दावा लेकिन कभी हाथ भी नहीं थामा, सांसद, विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष ने 22 आंगनबाड़ी केंद्रों को लिया था गोद, कई में बिजली की व्यवस्था नहीं, भवन भी जर्जर

बहराइच। बच्चों में शिक्षा का आधार मजबूत करने व उन्हें कुपोषण से मुक्त करने के लिए जिले में आगनबाड़ी केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुछ ब्लॉकों के आंगनबाड़ी कंद्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने गोद लिया था। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद व विधायक ने जिले के 22 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया। लेकिन गोद लेने के बाद माननीय इन्हें भूल गए केंद्रों को झांकने तक नहीं गए।


शहर से सटे ग्राम पंचायत शेखदहीर के आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली की व्यवस्था नहीं है इस केंद्र को सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने गोद लिया था भवन बनने के समय छत में कुंडा ही नहीं डाला गया था। बाद में छत काटकर पंख लगाया गया, लेकिन बिजली का कनेक्शन अभी तक नहीं हो सका है। बारिश होने पर छत टपकने लगती है। आंगनबाड़ी प्रतिमा निगम ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चे परेशान हो रहे हैं। बारिश के दौरान पानी भरने से बच्चों के बैठने को जगह भी नहीं रहती है।


नहीं हुआ कोई काम नानपारा क्षेत्र में चलता की ग्राम सभा मेहरवान नगर आंगनबाड़ी केंद्र को बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गौड ने गोद लिया था। सांसद के गोद लेने के बाद से केंद्र का कोई विकास कार्य नहीं कराया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूनम देवी व सहायिका गीता देवी ने बताया कि केंद्र बनने के बाद जो व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई थी वहीं है।


बाबागंज क्षेत्र में ग्राम पंचायत शंकरपुर कलवारी व गोरखा के आंगनबाड़ी केंद्रों को नानपारा के विधायक रामनिवास वर्मा ने गोद लिया था। शंकरपुर केंद्र में बच्चों के बैठने की व्यवस्था तो है लेकिन बिजली नहीं है। ऐसे में बच्चों को परेशानी हो रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा देवी एवं सहायिका विमला देवी ने बताया कि विज्ञानी की व्यवस्था न होने के कारण दिक्कत होती है।



आंगनबाड़ी: गोद लेने का दावा लेकिन कभी हाथ भी नहीं थामा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link