Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 27, 2023

राष्ट्रपति के हाथों प्रदेश के तीन शिक्षक होंगे पुरस्कृत

 लखनऊ। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। विज्ञान भवन में होने वाले इस कार्यक्रम में सम्मान के लिए देश भर से कुल 50 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें यूपी के बुलंदशहर, मेरठ व फतेहपुर के भी तीन शिक्षक हैं।



प्रदेश के चयनित शिक्षकों में शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज जहांगीराबाद बुलंदशहर के प्राचार्य चंद्र प्रकाश अग्रवाल, प्राइमरी स्कूल अस्ति नगर फतेहपुर की आशिया फारूकी और केएल इंटरनेशनल स्कूल मेरठ के सुधांशु शेखर पंडा शामिल हैं। चयनित शिक्षकों को सम्मान के तौर पर प्रमाण पत्र, मेडल के साथ 50 हजार रुपये नकद दिए जाएंगे।


चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने इसी कॉलेज से पढ़ाई की, यहीं प्रवक्ता बने और 2011 से यहां के प्रधानाचार्य हैं। शुरुआत में कॉलेज में सिर्फ लड़के ही पढ़ते


बुलंदशहर, मेरठ व फतेहपुर के शिक्षकों का शिक्षक दिवस पर होगा सम्मान


चंद्र प्रकाश अग्रवाल


थे, लेकिन उन्होंने काफी प्रयासों से लड़कियों को भी प्रवेश दिलाया। उन्होंने विद्यालय में चुंबकीय गेट लगाकर आरएफआईडी कार्ड से डिजिटल हाजिरी शुरू कराई। इससे कॉलेज न आने वाले बच्चों के घर गैरहाजिरी का मैसेज पहुंच जाता । उन्होंने शूटिंग रेंज बनवाई, रेसलिंग जैसे खेलों को बढ़ावा दिया। अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई भी शुरू कराई। सीएसआर फंड से लाइब्रेरी बनवाई, जिसका प्रयोग आम लोग भी सुबह सात से रात नौ बजे तक कर सकते हैं। एस्ट्रोनॉमी लैब, स्मार्ट लैब, स्मार्ट क्लास का निर्माण कराया है

राष्ट्रपति के हाथों प्रदेश के तीन शिक्षक होंगे पुरस्कृत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link