Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 27, 2023

जूनियर हाईस्कूल के बच्चों को किताबें अगले हफ्ते से

 जूनियर हाईस्कूल के बच्चों को किताबें अगले हफ्ते से

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। अपर प्राइमरी के छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का इंतजार हुआ खत्म, कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को गणित और विज्ञान की पुस्तकें अगले सप्ताह मिल जाएंगी। सरकार ने सभी जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के पास गणित और विज्ञान के किट्स भेज दी हैं।



इससे करीब पांच माह से गणित एवं विज्ञान की पुस्तकों का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को भारी राहत मिलेगी और वे सुचारू रूप से अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। विभाग ने एनसीईआरटी की पुस्तकों के किट्स जिलों में भेज दिए है। स्कूलों को बीएसए कार्यालय से पुस्तकों के किट्स उठवाकर मंगवाना है। छात्र-छात्राओं तक निशुल्क पुस्तकें पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जूनियर हाईस्कूल के बच्चों को किताबें अगले हफ्ते से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link