Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 14, 2023

प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत महिला रसोइया की हत्या कर शव खेत में फेंका

 हरदोई। हरदोई में बदमाशों ने महिला रसोइया की हत्या कर शव खेत पर फेंक दिया। कल्याणमल की महदेई बहुती के मजरा दलेलपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय में रसोइया थी। छुट्टी के बाद वह घर नहीं पहुंची। चार बजे परिजनों ने विद्यालय के शिक्षक से संपर्क किया तो पता चला कि छुट्टी के बाद महदेई घर जा चुकी है। रविवार तड़के ग्रामीणों ने तलाश की तो महदेई का शव गांव से एक किलोमीटर दूर सोहनलाल के खेत पर पड़ा मिला।


अतरौली इंस्पेक्टर ने छानबीन की तो मौके पर मोबाइल और बगल में चाभी का गुच्छा पड़ा था। महदेई के गले मे रस्सी का फंदा था। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। फोरेंसिक टीम ने आसपास से साक्ष्य जुटाए।



परिजनों ने किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है। उनका कहना है कि कोई रंजिश नहीं थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतका की हत्या को दूसरी जगह अंजाम दिया गया और शव यहां फेंका गया।

प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत महिला रसोइया की हत्या कर शव खेत में फेंका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link