Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 15, 2023

Primary ka master: सरकार के सहयोग से हर महिला होगी सबला: योगी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र से पहले मिशन शक्ति के चौथे चरण का आगाज करते हुए नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का ही परिणाम है कि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में महिला संबंधी अपराधों में गिरावट आई है। साथ ही ऐसे अपराधियों को सर्वाधिक सजा दिलाने वाला राज्य भी उत्तर प्रदेश बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार की योजनाओं और सहयोग से हर महिला सबला बन सकेगी।


मुख्यमंत्री ने शनिवार को पहले अपने सरकारी आवास से महिला सशक्तीकरण रैली का शुभारंभ किया। उसके बाद लोकभवन में तीन देवियों के प्रतीक के रूप में विशिष्ट अतिथियों पद्मश्री हेमा प्रभा सोतिया, इसरो वैज्ञानिक ऋतु करिधल श्रीवास्तव और एचसीएल की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा को सम्मानित किया।



उज्ज्वला के तहत दिवाली से पहले मिलेगा मुफ्त सिलेंडर


सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 1.75 करोड़ परिवार को फ्री में उज्ज्वला रसोई गैस के कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं। इन सभी को जल्द से जल्द आधार से लिंक किया जा रहा है, ताकि दिवाली से पहले ये मिल सकें। इसके अलावा 55 लाख से अधिक परिवारों को आवास मिले हैं। योजनाओं में अधिकतर महिला लाभार्थी शामिल हैं।






लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसरो की वैज्ञानिक ऋतु करिधल को सम्मानित किया।

सरकार के सहयोग से हर महिला होगी सबलायोगी

महिलाओं की अहम भूमिका

लखनऊ। सीएम ने कहा, एक जिला-एक उत्पाद में ज्यादात्तर लाभार्थी और प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में महिलाएं हैं। वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल अभियान को नई ऊंचाई देने में भी महिलाओं की अहम भूमिका है।


पद्मश्री हेमा, ऋतु और रोशनी बेटियों के लिए प्रेरणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ की बेटी इसरो वैज्ञानिक ऋतु करिधल श्रीवास्तव का कार्यक्रम में उपस्थित रहना बेटियों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सीएम ने आगे कहा, पद्मश्री हेमा प्रभा सोतिया ने हाथ की कारीगरी के माध्यम से अपने हुनर को एक मंच दिया, जो सशक्तीकरण के एक मॉडल को प्रस्तुत करता है। एचसीएल की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ने सामाजिक कार्यों संग अपने सामर्थ्य से उद्योग को नई ऊंचाई दी है।

Primary ka master: सरकार के सहयोग से हर महिला होगी सबला: योगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link