Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 15, 2023

Primary ka master: हेडमास्टर पर सहायक अध्यापिका से छेड़छाड़ का केस दर्ज

 इटावा, । परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छह दिन पहले अध्यापिका ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। विभागीय अधिकारियों ने मामला दबा दिया। भयभीत अध्यापिका ने एसएसपी संजय वर्मा के समक्ष गुहार लगाई तब पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की।



थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पूठन चौकी में कचौरा मार्ग पर ब्लॉक बढ़पुरा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर इसी विद्यालय में तैनात अध्यापिका ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। शिकायत विभागीय अधिकारियों तक पहुंची तो दूसरे दिन खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने जांच करके प्रधानाध्यापक को दोषी पाया। उससे लिखित माफीनामा लेकर मामला रफा दफा कर दिया गया। पीड़िता एसएसपी के समक्ष गुहार लगाई। इस पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Primary ka master: हेडमास्टर पर सहायक अध्यापिका से छेड़छाड़ का केस दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link