Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 28, 2023

'नियमितीकरण होने तक दें अनुदेशकों को 17 हजार'

 लखनऊ। नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना दे रहे शिक्षा अनुदेशकों को बुधवार को समाजसेवी मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉ. संदीप पांडेय और युवा शक्ति संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने ईको गार्डन पहुंच कर समर्थन दिया। अनुदेशकों ने नियमितीकरण होने तक 17 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की।



समाजसेवी डॉ. संदीप पांडेय ने कहा कि हमारी मांग है कि अनुदेशक, ग्राम प्रहरी, शिक्षा मित्र जैसे अन्य विभागों में सृजित संविदा, आउटसोर्सिंग आधारित पदों को सरकार तत्काल समाप्त कर स्थाई नियुक्ति दी जाए। प्रदेश सरकार के अंतर्गत शिक्षा, चिकित्सा, पुलिस, ऊर्जा व अन्य विभागों में रिक्त करीब 6 लाख पदों को तत्काल भरने की की कार्यवाही करे। युवा शक्ति संगठन के संयोजक गौरव सिंह और धरने की अगुवाई कर रहे अनुदेशक संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि अनुदेशक लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि उन्हें स्थाई नियुक्ति दी जाए तथा नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक 17 हजार मानदेय निर्धारित किया जाये। धरने में अधिवक्ता नवीन अग्रहरि, सूरज गुप्ता, प्रिंस सिंह समेत कई शामिल रहे।

'नियमितीकरण होने तक दें अनुदेशकों को 17 हजार' Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link