Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 28, 2023

प्रमोशन के लिए जुटे शिक्षक, डिप्टी सीएम से मिले

 लखनऊ : सालभर से अटकी प्रमोशन प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर प्रदेशभर से बेसिक शिक्षक बुधवार को लखनऊ में जुटे। उन्होंने बेसिक डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और फिर महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा से मुलाकात की।



महानिदेशक ने आश्वासन दिया कि इस महीने के अंत तक प्रमोशन पूरे कर लिए जाएंगे। निर्भय सिंह, अमिताभ मिश्र, गणेश शंकर दीक्षित, भूपेंद्र राय के नेतृत्व में शिक्षक डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले और अपनी समस्या बताई। बताया कि प्रमोशन प्रक्रिया शुरू हुए एक साल हो गया लेकिन अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। ब्रजेश पाठक ने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव से फोन पर बात

 की।*

प्रमोशन के लिए जुटे शिक्षक, डिप्टी सीएम से मिले Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link