Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 28, 2023

सिपाही भर्ती : इंतजार में बीता पहला दिन, देर रात अपडेट हुई वेबसाइट

 लखनऊ। सिपाही भर्ती की आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलने के बाद बुधवार को अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पूरा दिन इंतजार करते रहे। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से देर रात वेबसाइट अपडेट की जा सकी। दरअसल, सिपाही भर्ती के लिए बुधवार से आवेदन शुरू होना था।



वहीं आयु सीमा में छूट देने की घोषणा के बाद भर्ती बोर्ड की वेबसाइट को दोबारा अपडेट करना पड़ा। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों की निगरानी में वेबसाइट और ऑनलाइन आवेदन संबंधी सॉफ्टवेयर में बुधवार को दिनभर बदलाव किया जाता रहा। तकनीकी दिक्कतों को दूर कर भर्ती बोर्ड ने रात 10 बजे ऑनलाइन आवेदन का लिंक जारी कर दिया। भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि वेबसाइट को अपडेट कर दिया गया है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

सिपाही भर्ती : इंतजार में बीता पहला दिन, देर रात अपडेट हुई वेबसाइट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link