Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, December 9, 2023

समग्र शिक्षा अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में स्वीकृत निर्माण कार्यो के स्थल परिवर्तन के सम्बन्ध में

 समग्र शिक्षा अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में स्वीकृत निर्माण कार्यो के स्थल परिवर्तन के सम्बन्ध में



विषयः समग्र शिक्षा अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में स्वीकृत निर्माण कार्यों के स्थल परिवर्तन के सम्बन्ध में।


महोदय,


कृपया राज्य परियोजना कार्यालय के पत्र सं० नि०का०/स०शि०/सा0नि0का0/3256/2023-24 दिनांक 14 जून, 2023 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जोकि वर्ष 2023-24 में स्वीकृत निर्माण कार्यों हेतु प्रारम्भिक तैयारी किये जाने के सम्बन्ध में है।


उक्त पत्र में स्वीकृत समस्त निर्माण कार्यों की प्रारम्भिक तैयारियों के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश में रूप से अंकित था कि यदि अपरिहार्य स्थिति में किसी निर्माण कार्य के सापेक्ष स्थल परिवर्तन किया


स्पष्ट जाना आवश्यक हो, तो जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला शिक्षा परियोजना समिति से स्थल परिवर्तन का प्रस्ताव राज्य परियोजना कार्यालय को प्रेषित करते हुए अवगत कराया जाये।"

उपर्युक्त सम्बन्ध में अन्तिम रूप से निर्देशित किया जाता है कि वर्ष 2023-24 के स्वीकृत निर्माण कार्यों में से यदि कोई निर्माण कार्य किसी भी कारणवश पूर्ण नहीं किया जा सकता है, तो ऐसे निर्माण कार्य को अन्य विद्यालय में परिवर्तन किये जाने के लिए लिए जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला शिक्षा परियोजना समिति से अनुमोदन लेते हुए नवीन प्रस्ताव यू-डायस कोड के साथ दिनांक 9.12.23 तक हार्ड एवं सॉफ्टकॉपी में निर्माण यूनिट की ई-मेल आई०डी०- [email protected] पर उपलब्ध कराते हुए अपने जनपद प्रभारी को अवश्य रूप से अवगत करायें। साथ ही यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि स्थल परिवर्तन हेतु नवीन प्रस्तावित विद्यालय (कार्य) को वर्ष 2024-25 की प्रस्तावित कार्ययोजना में प्रस्तावित न किया जाये। निर्धारित तिथि तक स्थल परिवर्तन हेतु प्राप्त न होने वाले प्रस्तावों को बाद में सम्मिलित नहीं किया जायेगा, साथ ही निर्माण कार्य समर्पित किये जाने की दशा में सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्यवाही की जायेगी।



समग्र शिक्षा अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में स्वीकृत निर्माण कार्यो के स्थल परिवर्तन के सम्बन्ध में Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link