Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, December 9, 2023

दुखद: स्कूल में छात्रा की अचानक मौत, मचा हड़कंप, मासूम बेटी का शव देख बेसुध हुए परिजन

 बिजनौर के मंडावली में सेंट मैरी इंटर कॉलेज की कक्षा चार की छात्रा की विद्यालय में अचानक मौत हो गई। इससे कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। उधर, परिजनों को सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। 

नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के गांव मंडावली निवासी शमीम अहमद की 12 वर्षीय पुत्री शिप्रा मंडावली के सेंट मैरी इंटर कॉलेज में कक्षा चार की छात्रा थी। हर दिन की तरह शनिवार को भी छात्रा विद्यालय गई थी। अचानक वह कुर्सी से गिर पड़ी। उसे आनन-फानन मंडावली के निजी अस्पताल में पहुंचा गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित कर दिया। 



इसके बाद परिजन छात्रा के शव को घर ले गए। वहीं, छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दुखद: स्कूल में छात्रा की अचानक मौत, मचा हड़कंप, मासूम बेटी का शव देख बेसुध हुए परिजन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link