Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 6, 2023

कर्मचारियों की होगी मौज, नए साल पर कर्मचारियों का बढ़ेगा 5% DA! समझिए गणित

 देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव Election के नतीजे जारी हो चुके हैं। इस चुनाव में बीजेपी BJP को 3 बड़े राज्य- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में धमाकेदार जीत मिली है। बीजेपी BJP की इस सफलता से ना सिर्फ शेयर बाजार उत्साहित है बल्कि केंद्रीय कर्मचारियों की भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जनवरी 2024 से शुरू हो रही साल की पहली छमाही के लिए 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता यानी डीए DA बढ़ाया जा सकता है। अगर ऐसा है तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए DA 50 प्रतिशत के आंकड़े को पार कर जाएगा। इससे केंद्रीय कर्मचारियों के एचआरए यानी हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में भी बढ़ोतरी होगी।



क्यों 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद


AICPI इंडेक्स के अक्टूबर महीने तक के आंकड़ों के मुताबिक, सूचकांक 138.4 अंक पर है। एक महीने mahine पहले के मुकाबले इंडेक्स में 0.9 अंकों का उछाल है। हालांकि, नवंबर और दिसंबर महीने mahine के आंकड़ों का इंतजार है लेकिन अब तक के पैटर्न को देखने पर अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी से जून 2024 तक के लिए महंगाई भत्ते में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। बता दें कि AICPI इंडेक्स से ही महंगाई भत्ते DA का स्कोर तय होता है। इंडेक्स में अलग-अलग क्षेत्र के आंकड़े दर्शाते हैं कि महंगाई कितनी है और इसकी तुलना में केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता कितना बढ़ाए जाने की जरूरत है।



चुनाव की वजह से भी उम्मीद

जानकार मानते हैं कि साल year 2024 की पहली छमाही में कई ऐसी अनुकूल परिस्थितियां हैं जिस वजह से 5 प्रतिशत भत्ता बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है। दरअसल, पहली छमाही में ही लोकसभा चुनाव election भी होने वाला है। इस चुनाव election को ध्यान में रखकर भी सरकार government केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या 50 लाख lakh से ज्यादा है तो वहीं पेंशनकर्मी की संख्या भी 64 लाख lakh के आसपास है। कहने का मतलब है कि सरकार government के 5 प्रतिशत बढ़ोतरी के फैसले का असर 1 Crore से ज्यादा लोगों पर पड़ेगा। यह चुनाव election के नजरिए से भी मजबूत आंकड़ा है।

कर्मचारियों की होगी मौज, नए साल पर कर्मचारियों का बढ़ेगा 5% DA! समझिए गणित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link