Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 6, 2023

प्रधानाध्यापक की मौत, बीईओ पर उत्पीड़न का आरोप

 सुलतानपुर। कुड़वार ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल पूरे चित्ता रवनिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक सूर्य प्रकाश द्विवेदी (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को रात लखनऊ में मौत हो गई। आरोप है कि बीईओ बल्दीराय मनोजीत राव की प्रताड़ना से दुखी होकर उन्होंने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी। अपनी पाकेट डायरी में उत्पीड़न का जिक्र किया है।



आरोप है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे थे। वह मानसिक प्रताड़ना से काफी दुखी थे। सोमवार को आनलाइन छुट्टी लेने के बाद भी बीईओ ने कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

प्रधानाध्यापक की मौत, बीईओ पर उत्पीड़न का आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link