Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 6, 2023

चक्रवात मिचौंग से यूपी में भी बिगड़ सकता है मौसम

 लखनऊ बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान मिचौंग का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल लखनऊ में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवा चल सकती है। सूबे के दक्षिण पश्चिमी हिस्सों में बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है।मिचौंग के तट से टकराने के बाद अगले कुछ घंटों में तय हो जाएगा कि आगे तक इसका असर कितना रहता है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार इस चक्रवाती तूफान का असर बुधवार से गुरुवार के बीच दक्षिण पश्चिम में दिख सकता है। पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बावजूद लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही की भी यही वजह है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार ये बादल काफी ऊपर हैं, जो वर्षा नहीं करते। यदि बुधवार तक तूफान का वेग बना रहा तो लखनऊ में भी बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है।



मलिहाबाद में सर्वाधिक बारिश

लखनऊ में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश सबसे अधिक मलिहाबाद क्षेत्र में हुई। मौसम केन्द्र के अनुसार मलिहाबाद केन्द्र में 32.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अमौसी वेधशाला में 15.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।




सुबह-शाम सर्द हवाएं

बारिश के दौरान नमी बढ़ने से न्यूनतम तापमान ज्यादा रहा। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद मंगलवार सुबह निकलने वालों को सर्द हवाओं ने ठिठुराया। अमौसी मौसम केन्द्र के अनुसार अधिकतम पारा 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

चक्रवात मिचौंग से यूपी में भी बिगड़ सकता है मौसम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link