Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, December 5, 2023

निजी सचिव भर्ती में कंप्यूटर अनिवार्य

 लखनऊ। सचिवालय और अन्य सरकारी विभागों में अपर निजी सचिव बनने के लिए अब कंप्यूटर प्रमाण पत्र से ही काम नहीं चलेगा। इसकी जानकारी भी अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। कंप्यूटर पर टाइपिंग के साथ इसके बारे में अन्य जानकारी के लिए टेस्ट लिया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अधीनस्थ सेवा नियमावली में संशोधन की तैयारी है। प्रस्ताव तैयार हो गया है और जल्द ही कैबिनेट से मंजूर कराने की तैयारी है।



उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अपर निजी सचिव पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराता है। मौजूदा समय शार्ट हैंड और टाइपिंग टेस्ट लिया जाता है। कंप्यूटर के लिए ट्रिपल सी प्रमाण पत्र की योग्यता रखी गई है। इस योग्यता के आधार पर भर्तियां हो जाती हैं, लेकिन चयनित होने वालों के कंप्यूटर में दक्ष न होने की वजह से परेशानियां आ रही हैं। लोक सेवा आयोग में इसको लेकर पिछले बैठक हुई थी। इसमें भर्ती को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसमें तय किया गया कि कंप्यूटर में दक्ष होने वाले को ही अपर निजी सचिव भर्ती के लिए पात्र माना जाएगा।


लोक सेवा आयोग इसके लिए अधीनस्थ सेवा नियमावली में संशोधन करने का प्रस्ताव कार्मिक विभाग को प्रस्ताव भेजा है। इसमें कंप्यूटर प्रमाण पत्र ट्रिपल सी के अलावा अन्य उच्च संस्थानों का मान्य किया जा रहा है। शर्टहैंड के साथ ही हिंदी टापइगिं कंप्यूटर पर अनिवार्य होगा।

निजी सचिव भर्ती में कंप्यूटर अनिवार्य Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link