Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, December 5, 2023

बीईओ की डांट से आहत शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ

 


सुलतानपुर जिले के कुड़वार ब्लॉक के रवनिया ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरे चित्ता में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत सूर्य प्रकाश द्विवेदी ने खंड शिक्षा अधिकारी कुड़वार मनोज जीत राव की डांट से आहत होकर के सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया।इसकी जानकारी होने पर साथी शिक्षकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। बताते चले कि शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी मनोज जीत राव ने प्राथमिक विद्यालय पूरे चित्ता का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक सूर्य प्रकाश द्विवेदी प्रार्थना पत्र देकर अपने बीमार बेटे का उपचार करने चले गए थे। बीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को अनुपस्थित दिखाते हुए उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया। नोटिस मिलने के बाद सूर्य प्रकाश द्विवेदी ने धनपतगंज ब्लॉक के प्रमुख यशवंत सिंह से शिक्षा अधिकारी को फोन कराया। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी रौब में आकर सोमवार को सूर्य प्रकाश द्विवेदी को धमकाया और बर्खास्त करने की चेतावनी दी। इससे आहत होकर के सूर्य प्रकाश ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

बीईओ की डांट से आहत शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link