Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, December 5, 2023

अवकाश तालिका विश्लेषण✍️ नए साल में कई पर्व शनिवार- रविवार को, मिलेंगी कम छुट्टियां

 यूपी सरकार ने 2024 के लिए सरकारी छुट्टियों की सूची जारी की, 24 सार्वजनिक और 29 निर्बंधित अवकाश होंगे



लखनऊ,। अगले साल छुट्टियों के मामले में सरकारी कर्मचारियों को ज्यादा राहत नहीं मिली है। ज्यादातर पर्व और त्योहार रविवार व शनिवार को पड़ रहे हैं जबकि पांच दिवसीय कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों का शनिवार व रविवार को अवकाश होता है। हालांकि साल के पहले महीने जनवरी में दो अवकाश गुरुवार व शुक्रवार को होने के कारण कर्मचारियों को चार दिन का लगातार अवकाश मिलेगा।


यूपी सरकार ने सोमवार को 2024 के लिए सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी कर दी है। इसके मुताबिक अगले साल 24 सार्वजनिक अवकाश व 29 निर्बन्धित अवकाश होंगे। साल के पहले महीने जनवरी में 25 जनवरी को मो.हजरत अली का जन्मदिवस व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस इन दो दिन लगातार अवकाश रहेगा। बाकी शनिवार व रविवार को अवकाश के कारण चार दिन का अवकाश रहेगा। अगले साल कई पर्व सोमवार को हैं। इस कारण तीन दिन अवकाश भी रहेगा। मसलन सोमवार को होली, बकरीद, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, बारावफात के पर्व होंगे।


कई पर्व छुट्टियों के दिन

रविवार को होलिका दहन, आम्बेडकर जयंती, महावीर जयंती व भैयादूज का अवकाश है। शनिवार को गोवर्धन पूजा व दशहरा है। पांच दिन कार्यदिवस वाले कार्यालयों के कर्मचारियों को इस कारण कम छ़ुट्टियों का लाभ मिलेगा।


चौधरी चरण सिंह की जयंती निर्बंधित सूची में


प्रदेश सरकार ने 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर होने वाला अवकाश निर्बंधित अवकाश की सूची में रखा है। पिछले साल भी यह अवकाश इसी सूची में रखा गया था।

अवकाश तालिका डाउनलोड लिंक 👇

उ0प्र0 शासन द्वारा वर्ष 2024 की अवकाश तालिका जारी, देखें व डाउनलोड करें Holiday table for the year 2024 by the UP government

इस बार 24 सार्वजनिक अवकाश


सार्वजनिक अवकाश की सूची में 25 जनवरी गुरुवार को हजरत अली का जन्मदिवस, 26 जनवरी शुक्रवार को गणतंत्र दिवस, 8 मार्च शुक्रवार को महाशिवरात्रि, 24 मार्च रविवार को होलिका दहन, 25 मार्च सोमवार को होली, 29 मार्च शुक्रवार को गुडफ्राइडे, 11 अप्रैल गुरुवार को ईद, 14 अप्रैल रविवार को अम्बेडकर जयंती, 17 अप्रैल बुधवार को राम नवमी, 21 अप्रैल रविवार को महावीर जयंती है। 23 मई गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा, 17 जून सोमवार को बकरीद, 17 जुलाई बुधवार को मोहर्रम, 15 अगस्त गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस, 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन, 26 अगस्त सोमवार को जन्माष्टमी, 16 सितंबर सोमवार को बारावफात, दो अक्तूबर बुधवार को गांधी जयंती, 12 अक्तूबर शनिवार को दशहरा, 31 अक्तूबर गुरुवार को दीपावली, दो नवंबर शनिवार को गोवर्धन पूजा, तीन नवंबर रविवार को भैया दूज /चित्रगुप्त जयंती, 15 नवंबर शुक्रवार को नानक जयंती कार्तिक पूर्णिमा, 25 दिसंबर बुधवार 2024 क्रिसमस।

अवकाश तालिका विश्लेषण✍️ नए साल में कई पर्व शनिवार- रविवार को, मिलेंगी कम छुट्टियां Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link