Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 15, 2023

स्कूल जा रही छात्रा से की छेड़छाड़, रिपोर्ट

 शाहाबाद के एक इंटर काॅलेज में कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा ने बताया कि कस्बे का ही तारिक खां स्कूल जाते समय उसका पीछा करता है। रास्ते में एक पुलिया के पास उसने छात्रा को जबरन मोबाइल दे दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के चलते उसने पहले अपने घर वालों को कुछ नहीं बताया। बाद में युवक मोबाइल पर अश्लील बातें करने लगा। इसकी जानकारी छात्रा ने पिता को दी। छात्रा के पिता ने तारिक से फोन पर नाराजगी जताई तो उसने गाली गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर तारिक खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 



स्कूल जा रही छात्रा से की छेड़छाड़, रिपोर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link