Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 15, 2023

गोल्डन गर्ल अध्यापिका पूनम गुप्ता की एक और स्वर्णिम दौड़

 

कानपुर मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के द्वारा दिनांक 09 एवं 10 दिसम्बर 2023 को आरमारीना स्टेडियम अर्मापुर स्टेट कानपुर में 32वी यू०पी० मास्टर्स एथलेटिक्स का आयोजन हुआ इस

चैंपियनशिप के लिए बेसिक शिक्षा विभाग प्रयागराज ने सैदाबाद ब्लॉक की धाविका अध्यापिका पूनम गुप्ता को आधिकारिक रूप से प्रतिभाग के लिए भेजा था। पूनम गुप्ता ने अपने सभी व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता।उन्होंने 100,400 मी दौड़ और 110 मी बाधा दौड़ में भाग लिया था। व्यस्त दिनचर्या और कम अध्यास के बावजूद उन्होंने तीन रेस में हिस्सा लिया। पूनम ने हर हीट में अपना सबकुछ झोंक दिया।पूनम ने कहा, "मुझे अपने विभाग,परिवार और पदक के लिए ये सब करना ही था"। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आईएएस उपायुक्त कानपुर पश्चिम विजय ढुल, एसपी कानपुर निहारिका सिंह, अंतराष्ट्रीय टीटी खिलाड़ी गीता टंडन द्वारा विशेष रूप से उत्साहवर्धन किया।अब पूनम फरवरी में पुणे में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। एक बार फिर इस अध्यापिका ने अपने विभाग और जनपद का नाम रौशन किया। 





गोल्डन गर्ल अध्यापिका पूनम गुप्ता की एक और स्वर्णिम दौड़ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link