Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 15, 2023

पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए भारतीय रिजर्व बैंक ने क्या कहा?

 नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महंगाई भत्ते (DA) से संबद्ध पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) यानी ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को लेकर आगाह किया है. RBI ने कहा है कि इसे लागू करने से राज्यों के वित्त पर काफी दबाव पड़ेगा और विकास से जुड़े खर्चों के लिए उनकी क्षमता सीमित होगी. रिजर्व बैंक की ‘राज्यों के वित्त: 2023-24 के बजट का एक अध्ययन' विषय पर जारी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि समाज और उपभोक्ता के लिहाज से अहितकर वस्तुओं और सेवाओं, सब्सिडी और अंतरण तथा गारंटी पर प्रावधान से उनकी वित्तीय स्थिति गंभीर स्थिति में पहुंच जाएगी.



कई राज्यों में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

उल्लेखनीय है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सरकारों ने केंद्र सरकार और पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) को अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के फैसले के बारे में सूचित किया है. वित्त मंत्रालय ने हाल ही में संसद को सूचित किया है कि इन राज्य सरकारों ने नई पेंशन योजना (New Pension Scheme) में अपने कर्मचारियों के योगदान की राशि वापस करने का अनुरोध किया है.


पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए भारतीय रिजर्व बैंक ने क्या कहा? Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link