Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 15, 2023

दुखद: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

 हसनगंज। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मोहान कस्बे में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।


कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर बकिया गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक पुत्तनलाल मिश्रा (65) नेवलगंज गांव में रहने वाली छोटी बेटी सोनी के घर मंगलवार को स्कूटी से गए थे। बुधवार सुबह वह बेटी के घर से अपने घर जा रहे थे। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मोहान तिराहे के पास लखनऊ की तरफ जा रहे मौरंग लदे डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में पुत्तन मिश्र की मौके पर मौत हो गई।



कोतवाली प्रभारी राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार वृद्ध की मौत हुई है। बेटी की तहरीर पर डंपर नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

दुखद: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link