Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, December 17, 2023

प्रधानाध्यापिका की पिटाई से छात्र हुआ अचेत

 कौशाम्बी। मूरतगंज ब्लॉक के छितानी का पुरवा में संचालित प्राथमिक स्कूल में बुधवार की सुबह प्रधानाध्यापिका ने कक्षा चार के एक छात्र को पीट दिया। इससे वह क्लास में बेहोश होकर गिर पड़ा। जानकारी परिजनों के साथ ग्रामीणों को हुई तो वह स्कूल पहुंच गए। हंगामा करते हुए बेवजह पिटाई का अरोप लगाया। इसके बाद मामले की शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से करते हुए कार्रवाई की मांग की।



छितानी का पुरवा गांव का आर्यन (09) पुत्र भीमसेन स्थानीय प्राथमिक स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। बुधवार की सुबह पढ़ने के लिए स्कूल गया था। आरोप है कि परिसर में थूंकने पर प्रधानाध्यापिका ने छात्र को पीट दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। सथी को बेहोश देख अन्य छात्र भागकर दूसरे शिक्षकों को जानकारी दी।

प्रधानाध्यापिका की पिटाई से छात्र हुआ अचेत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link