Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, January 5, 2024

11 से 13 जनवरी तक होंगे अंतः जनपदीय तबादले

 झांसी। अंतः जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के लिए 689 शिक्षकों ने आवेदन किया था। इन शिक्षकों की कार्यमुक्ति और कार्यभार ग्रहण प्रक्रिया 11 से 13 जनवरी तक होगी। लंबे समय से पारस्परिक स्थानांतरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है।



बेसिक शिक्षा परिषद ने अंतः जनपदीय स्थानांतरण के तहत 11- 13 जनवरी के बीच कार्यमुक्त करने और कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए नीलम यादव ने बताया कि शिक्षकों की कार्यमुक्ति और कार्यभार ग्रहण की कार्रवाई 11-13 जनवरी तक की जाएगी। संवाद

11 से 13 जनवरी तक होंगे अंतः जनपदीय तबादले Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link