Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, January 5, 2024

कंपोजिट विद्यालयों की तरह 14 तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी

 बलियाः ठंड के मद्देनजर जिले के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों की तरह 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान आंगनबाड़ी के बच्चों की पढ़ाई की गतिविधियां बंद रहेंगी।



जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडेय ने बताया कि बच्चों की छुट्टी रहेगी लेकिन कार्यकर्ता एवं सहायिका पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों का आधार सत्यापन, ड्राई राशन वितरण, वजन समेत अन्य सामुदायिक गतिविधियों का निष्पादन करती रहेंगी।


बाल विकास परियोजना अधिकारी व सुपरवाइजर केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण कर रिपोर्ट लेने का कार्य जारी रखेंगे।

कंपोजिट विद्यालयों की तरह 14 तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link