Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, January 5, 2024

पुलिस भर्ती कुशल खिलाड़ियों को उम्र सीमा में छूट

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस (कुशल खिलाड़ियों) की भर्ती एवं बिना पारी पदोन्नति नियमावली में दिए गए प्रावधानों के तहत डीजीपी ने कुशल खिलाडियों को न्यूनतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट तथा अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट देने का फैसला किया है।



उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटे में कांस्टेबल नागरिक पुलिस के 372 एवं कांस्टेबल पीएसी के 174 पदों समेत कुल 546 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।


इस भर्ती में कुशल खिलाड़ियों को उम्र सीमा में छूट दिए जाने की मांग पिछले काफी समय से की जा रही थी।

पुलिस भर्ती कुशल खिलाड़ियों को उम्र सीमा में छूट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link