Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, February 28, 2024

सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने पर जान दी

 लखनऊ, सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने से परेशान छात्र रजनीश उर्फ विनय (25) ने तेलीबाग स्थित घर में फांसी लगा ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। वह अपनी बहन के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था।



रजनीश मूल रूप से फतेहपुर मालवा के उदयराजपुर का रहने वाला था। वहां उसके पिता रमेश चन्द्र रहते हैं। वह तेलीबाग के द्वारिकापुरी में बहन पिंकी के साथ रहता था। पिंकी ने बताया कि रजनीश ने 17 फरवरी को सिपाही भर्ती परीक्षा दी थी। परीक्षा अच्छी होने से वह खुश था। उसे उम्मीद थी की वह परीक्षा पास कर लेगा। 24 फरवरी को परीक्षा रद्द होने की बात पता चलने के बाद रजनीश काफी परेशान हो गया था। सोमवार रात खाने के बाद वह तीसरी मंजिल पर कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक रजनीश के न उठने पर पिंकी ने कई आवाज दी पर जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकर देखा तो रजनीश फंदे से लटकता मिला। पिंकी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर पीजीआई ब्रजेश कुमार तिवारी के मुताबिक उसके सुसाइड नोट नहीं मिला है। रजनीश के मोबाइल को जांच के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग को वजह बताया जा रहा है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने पर जान दी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link