Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, February 28, 2024

यूपी में इन पांच आईएएस के ट्रांसफर , जानें क‍िसे कहां म‍िली पोस्टिंग

 शासन ने सोमवार को पांच आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। अयोध्या के नगर आयुक्त व उपाध्यक्ष विशाल सिंह को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग में तैनात किया गया है।



बृज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ व मथुरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह को आयुष विभाग का डीजी, विशेष सचिव पर्यटन विकास निगम अश्वनी कुमार पांडेय को अयोध्या विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।


संतोष शर्मा को नगर आयुक्‍त अयोध्‍या की अत‍िर‍िक्‍त ज‍िम्‍मेदारी

अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संतोष शर्मा को नगर आयुक्त अयोध्या की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सीडीओ शहजहांपुर के पद पर तैनात श्याम बहादुर सिंह को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष व ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यूपी में इन पांच आईएएस के ट्रांसफर , जानें क‍िसे कहां म‍िली पोस्टिंग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link