Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, February 23, 2024

अग्निवीर भर्ती परीक्षा दस मार्च को

 लखनऊ। यूनिट हेडक्वार्टर कोटा के तहत अग्निवीर भर्ती रैली का कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) दस मार्च को रेजिमेंटल सेंटर बरेली में होगा। एडमिट कार्ड नौ मार्च को जारी किए जाएंगे। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन और अग्निवीर क्लर्क (कार्यालय सहायक) श्रेणियों के लिए बीते वर्ष दिसंबर में भर्ती रैली हुई थी। इस भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का फिजिकल व मेडिकल कराया गया था।



अब उनकी लिखित परीक्षा 10 मार्च को जाट रेजिमेंटल सेंटर, बरेली में आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों को जाट रेजिमेंटल सेंटर, बरेली (जाट गेट) में नौ मार्च को सुबह नौ बजे से मिलने शुरू होंगे।

अग्निवीर भर्ती परीक्षा दस मार्च को Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link