Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, February 23, 2024

सेवा बहाली को तदर्थ शिक्षकों ने सेवा बहाली के लिए निकाली पदयात्रा

 लखनऊ। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के तदर्थ शिक्षकों ने सेवा बहाली के लिए बृहस्पतिवार को रॉयल होटल से माध्यमिक शिक्षा निदेशालय तक पदयात्रा निकाली। निदेशालय में पुलिस बल ने रोका तो वे वहीं धरने पर बैठ गए। बाद में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव को ज्ञापन देकर सेवा बहाली व तीन जिलों में बकाया वेतन दिलाने की मांग की।



तदर्थ शिक्षक संघर्ष समिति के संरक्षक रमेश प्रताप सिंह ने कहा कि निदेशक ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि एक-दो दिन में तीन जिलों का बकाया वेतन जारी करवा दिया जाएगा। सेवा बहाली पर निर्णय शासन लेगा।

सेवा बहाली को तदर्थ शिक्षकों ने सेवा बहाली के लिए निकाली पदयात्रा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link