Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, February 23, 2024

परीक्षा केंद्र पर चली गोली, प्रधानाचार्य घायल

 हरदोई के जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज में गुरुवार को हड़कंप मच गया जब परीक्षा केंद्र पर गोली चल गई। गोली लगने से प्रधानाचार्य मनीष सिंह घायल हो गए, जिन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर छानबीन की।



कछौना के नैरा गांव निवासी राममिलन सिंह का जय सुभाष महाबली के नाम से इंटर कॉलेज दलेल नगर में चलता है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे विद्यालय में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई। कुछ देर बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य कक्ष में गोली चलने की आवाज आई। इससे परीक्षा केंद्र पर हंगामा मच गया। लोग मौके पर पहुंचे तो कमरे में मौजूद प्रबन्धक राममिलन के बेटे प्रधानाचार्य मनीष सिंह लहूलुहान हालत में मिले।

परीक्षा केंद्र पर चली गोली, प्रधानाचार्य घायल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link