Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 1, 2024

1 से 5 मार्च तक काली पट्टी बांधकर शिक्षणकार्य करेंगे शिक्षक

 जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष

योगेश त्यागी के निर्देश पर प्रदेश में 01 मार्च से

05 मार्च तक डिजिटलाइजेशन व ऑनलाइन

हाजिरी के विरोध में काली पट्टी बांध कर

शिक्षण कार्य करेंगे तथा 11 मार्च को जिला

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे।

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ

कुशीनगर के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, जिला

महामंत्री छेदी प्रसाद, प्रदेशीय संयुक्त मंत्री

श्रीनिवास शर्मा एवं कलमदानी सिंह ने संयुक्त

रूप से कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर

कुशीनगर जिले के शिक्षक 1 मार्च से 5 तक

आनलाईन हाजिरी एवं डिजिटलाईजेशन के

विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे तथा 11 मार्च को जिला बेसिक शिक्षक अधिकारी के कार्यालय पर धरना देंगे।




1 से 5 मार्च तक काली पट्टी बांधकर शिक्षणकार्य करेंगे शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link