Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 1, 2024

कल तेज आंधी के साथ बारिश का यलो अलर्ट

 लखनऊ, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा या आंधी के साथ बारिश हो सकती है। लखनऊ समेत छह दर्जन जिलों केलिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 23 जिलों केलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जहां ओले और बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार एक ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार से सक्रिय होगा। प्रदेश के पश्चिमी जिलों में इसका असर पहले दिन से दिखने लगेगा। लखनऊ में इस दौरान बादलों की आवाजाही रहेगी। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर लखनऊ और आसपास के जिलों पर पड़ेगा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर या इससे अधिक की रफ्तार से हवा चल सकती है।



राजधानी में शुक्रवार की दोपहर या शाम के बाद से मौसम का बदलाव दिखने लगेगा। आंधी बारिश का सिलसिला शनिवार से शुरू हो कर रविवार तक चलने का पूर्वानुमान है।




सुबह-शाम सर्दी ने परेशान किया




तापमान में उतार चढ़ाव लगातार जारी है। बीती बुधवार-गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सैर, जॉगिंग, साइकिलंग या जरूरी कार्य से निकलने वालों को अच्छीखासी सर्दी का एहसास हुआ। वहीं दिन में आसमान साफ रहने से धूप का असर दिखा। अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 110 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

कल तेज आंधी के साथ बारिश का यलो अलर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link