Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 3, 2024

पुरानी पेंशन बहाली के लिए छह को होगा सत्याग्रह

 


लखनऊ। इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) की ओर से पुरानी पेंशन बहाली के लिए छह मार्च को देश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर ध्यान आकर्षण सत्याग्रह किया जाएगा। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्रा व महासचिव प्रेमचंद ने बताया कि कर्मचारियों की पीड़ा से सभी मंत्रियों / सांसदों को ज्ञापन देकर बताया गया, किंतु अब तक कोई असर नहीं हुआ। फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव अतुल मिश्रा ने सभी कर्मचारी संगठनों से अपील की है कि छह मार्च को दो घंटे का शांतिपूर्ण सत्याग्रह करें। साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को इसके लिए ज्ञापन भेजें।


पुरानी पेंशन बहाली के लिए छह को होगा सत्याग्रह Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link