Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 3, 2024

दाखिले को लेकर अभिभावकों को जागरूक करेंगे शिक्षक

 संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया) स्कूलों में नए सत्र में 10 फीसदी दाखिला बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अप्रैल से स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है। स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं के विषय में भी अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। इन स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) के पाठ्यक्रम को पढ़ाया जाता है।



जिले के बल्लभगढ़ खंड में तीन और फरीदाबाद खंड में एक राजकीय स्कूलों को पीएम श्री स्कूल में तब्दील कर दिया गया है। इनमें से तीन स्कूल को वर्ष 2021 में सीबीएसई की मान्यता दिलवाई गई थी, जबकि एक स्कूल में वर्ष 2024 फरवरी में दिलाई गई है। इन सभी स्कूलों में निजी स्कूल की तर्ज पर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। इन स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं से लेकर खेल के मैदान तक तमाम सुविधाएं केंद्र और राज्य सरकार के खजाने से दी जा रही है। पीएम श्री स्कूल के संयोजक मोहन सिंह ने बताया कि जिले में तीन पीएम श्री स्कूल हैं। प्रत्येक पीएम श्री स्कूल में करीब 16 सौ से 20 हजार विद्यार्थी हैं। इन स्कूलों में न्यूनतम 10 फीसदी विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए स्कूल के अध्यापक छात्रों के अभिभावक से संपर्क कर दाखिले के लिए जागरूक करेंगे।



तीन स्कूलों में 60 लाख रुपये का बजट खर्च


पीएम-श्री स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को जल्द बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर भी मिलेगा। जिसे लेकर जिले के तीन पीएम-श्री स्कूलों में 60 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है। इस बजट से स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है। पीएम-श्री स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब और एक स्कूल में आधुनिक लैब भी तैयार किया जाएगा।


वर्जन


जिले के सभी पीएम श्री स्कूलों में अगले सत्र से छात्रों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए स्कूल के मुखिया अभिभावकों को भी जागरूक करेंगे। -आशा दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी

दाखिले को लेकर अभिभावकों को जागरूक करेंगे शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link