Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 3, 2024

डॉ. शाही ने संभाला उच्च शिक्षा निदेशक का कार्यभार

 उच्च शिक्षा विभाग के कार्यवाहक निदेशक डॉ. धर्मेंद्र प्रताप शाही ने शनिवार को शिक्षा निदेशालय में कार्यभार ग्रहण किया। अवकाश के दिन कार्यालय खुलवाकर उन्होंने संयुक्त निदेशक डॉ. केसी वर्मा से चार्ज लिया।



नए मुखिया के आने पर शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष घनश्याम यादव और मंत्री सुरेन्द्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुलाकात कर स्वागत किया। सहायक निदेशक डॉ. शैलेन्द्र तिवारी व डॉ. बीएल शर्मा ने भी स्वागत किया। उत्तर प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु प्रकाश सिंह ने नये निदेशक का स्वागत किया। शिक्षकों की लंबित मांगों से अवगत कराया। शिक्षकों के फिक्सेशन संबंधी कार्य महाविद्यालय तथा निदेशालय स्तर से समयबद्ध ढंग से 15 मार्च तक करने तथा उनके एरियर का भुगतान जल्द करने का भी अनुरोध किया।

डॉ. शाही ने संभाला उच्च शिक्षा निदेशक का कार्यभार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link