Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 17, 2024

Weather Update : भीषण गर्मी के लिए हो जाइए तैयार, हीटवेव की चेतावनी; इस राज्य में कल से स्कूल बंद

 Weather Update : भीषण गर्मी के लिए हो जाइए तैयार, हीटवेव की चेतावनी; इस राज्य में कल से स्कूल बंद


Weather Update: मराठवाड़ा में 17 व 18 अप्रैल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में 17-19 अप्रैल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 18 और 19 अप्रैल को हीटवेव की स्थिति रहने वाली है।



Weather Update, Heatwave Alert: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर शुरू हो गया है। ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों में हीटवेव (Heatwave Alert: की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, ओडिशा में कल से तीन दिनों तक स्कूलों के बंद किए जाने का ऐलान कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के मौसम की जानकारी देते हुए बताया, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 17-21 अप्रैल, झारखंड में 19-21 अप्रैल, उत्तरी कोंकण और सौराष्ट्र व कच्छ इलाकों में 17 अप्रैल, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 17 व 18 अप्रैल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में 17-19 अप्रैल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 18 और 19 अप्रैल को हीटवेव की स्थिति रहने वाली है। इसमें सौराष्ट्र में 17 अप्रैल, ओडिशा में 18-19 अप्रैल, गंगीय पश्चिम बंगाल में 19-21 अप्रैल को गंभीर हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।


तटीय और दक्षिणी इंटीरियर कर्नाटक में 17-19 अप्रैल, केरल, माहे में 17 और 18 अप्रैल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 17 अप्रैल, कोंकण, गोवा में 18 और 19 अप्रैल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में 20 व 21 अप्रैल कंडीशन रहने वाली है।


ओडिशा में 18 से 20 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल


उधर, ओडिशा सरकार ने भीषण गर्मी पड़ने के भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुमान के मद्देनजर 18 से 20 अप्रैल तक राज्य के सभी सरकारी स्कूल बंद करने की बुधवार को घोषणा की। स्कूल एवं सामूहिक शिक्षा विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सरकार ने मौजूदा भीषण गर्मी और दिन के तापमान में वृद्धि को देखते हुए सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी समेत सभी स्कूल तीन दिन के लिए बंद करने का फैसला किया है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिन के दौरान कई

स्थानों पर तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का

अनुमान है। यह खबर आप बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट इन पर पढ़ रहे

हैं। आईएमडी ने 18 से 20 अप्रैल के बीच ओडिशा में कुछ स्थानों पर

तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान जताया है।

मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि मयूरभंज जिले का

बारीपदा शहर मंगलवार को 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ

पूरे देश में सबसे गर्म स्थान रहा।


दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। शहर में सापेक्षिक आद्रता सुबह साढ़े आठ बजे तक 59 फीसदी दर्ज की गयी। आईएमडी ने दिन में तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।


Weather Update : भीषण गर्मी के लिए हो जाइए तैयार, हीटवेव की चेतावनी; इस राज्य में कल से स्कूल बंद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link